रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मैहर:जन्मदिन मनाने आई युवती की यात्री निवास में संदिग्ध मौत, जबलपुर से दो बहनों और चार युवकों संग पहुंची थी – Young Woman Who Arrived In Maihar To Celebrate Her Birthday Dies Under Suspicious Circumstances At Guest House
मैहर

मैहर:जन्मदिन मनाने आई युवती की यात्री निवास में संदिग्ध मौत, जबलपुर से दो बहनों और चार युवकों संग पहुंची थी – Young Woman Who Arrived In Maihar To Celebrate Her Birthday Dies Under Suspicious Circumstances At Guest House

November 29, 2026


Young woman who arrived in Maihar to celebrate her birthday dies under suspicious circumstances at guest house

युवती की मौत

विस्तार

मां शारदा के दर्शन और जन्मदिन मनाने मैहर पहुंची 22 वर्षीय युवती की देवीजी रोड स्थित आस्था यात्री निवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को लेकर होटल परिसर और मैहर सिविल अस्पताल में हड़कंप मच गया। युवती जबलपुर से अपनी दो बहनों और चार युवकों के साथ मैहर पहुंची थी। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, जबलपुर निवासी युवती अपने जन्मदिन के मौके पर मैहर आने की योजना बनाकर घर से निकली थी। बताया जा रहा है कि मां शारदा के दर्शन करने के नाम पर तीनों बहनें मैहर पहुंची थीं। उनके साथ चार युवक भी थे। सभी सात लोगों ने देवीजी रोड स्थित आस्था यात्री निवास में तीन कमरे बुक कराए थे। बताया जा रहा है कि रात के दौरान एक युवक के कमरे में जाने के बाद युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद साथ मौजूद लोग आनन-फानन में युवती को मैहर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की अचानक मौत से साथ आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें- एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: सहकारी बैंक चुनाव एक साल टले, 9 बैंकों को मिलेंगे करोड़ों, 2027 युवा वर्ष घोषित

अस्पताल में शव ले जाने को लेकर हुई बहस

युवती की मौत के बाद उसके शव को अपने साथ ले जाने को लेकर अस्पताल में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। साथ आए लोग शव ले जाने की बात कह रहे थे, जबकि चिकित्सकों ने पुलिस के मौके पर पहुंचने और आवश्यक कार्रवाई होने तक शव सौंपने से इनकार कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

होटल का सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर पुलिस ने कब्जे में लिया

घटना की गंभीरता को देखते हुए मैहर कोतवाली पुलिस ने आस्था यात्री निवास में जांच शुरू कर दी है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि युवती और उसके साथ आए लोगों की गतिविधियों तथा घटना से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी मिल सके। होटल का डीवीआर भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

बहनों और साथ आए युवकों से पूछताछ

पुलिस युवती के साथ आई दोनों बहनों और चार युवकों से पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन भी मैहर पहुंच गए हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने और न्याय की मांग की है फिलहाल युवती की मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X