रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Barabanki News:पहले रैगिंग को नकारते रहे फजीहत हुई ताे की कार्रवाई – Initially, They Denied That Ragging Had Taken Place; Action Was Taken Only After They Faced Embarrassment
बाराबंकी

Barabanki News:पहले रैगिंग को नकारते रहे फजीहत हुई ताे की कार्रवाई – Initially, They Denied That Ragging Had Taken Place; Action Was Taken Only After They Faced Embarrassment

November 29, 2026


Initially, they denied that ragging had taken place; action was taken only after they faced embarrassment.

केजीएमयू में 16 नवंबर को सामने आया था यह वीडियो।

लखनऊ। केजीएमयू में रैगिंग के मामले पहले भी सामने आए हैं। 16 नवंबर को भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, मगर केजीएमयू प्रशासन रैगिंग को पहले सिरे से नकारता रहा। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह इसे वरिष्ठों को सम्मान देने की परंपरा बताते रहे। हालांकि, एंटी रैगिंग कमेटी की जांच में अब रैगिंग की पुष्टि होने के बाद प्रशासन को अपना रुख बदलना पड़ा है। फजीहत के बाद अब आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।

16 नवंबर को वायरल हुए वीडियो में कलाम सेंटर के सामने एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं कतार में सिर झुकाकर खड़े नजर आए थे। सीनियर छात्रों के गुजरने पर वे तेज आवाज में ‘प्रणाम महोदय जी’ और छात्राओं के सामने ‘प्रणाम मैडम जी’ बोल रहे थे। आसपास सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। सीनियर छात्र जूनियरों को डपटते और हिदायत देते दिखे थे। जूनियरों के चेहरों पर डर और असहजता साफ नजर आ रही थी। वीडियो सामने आने के बावजूद शुरुआत में कार्रवाई के बजाय प्रशासन इसे सामान्य अभिवादन बताकर बचाव करता रहा। जांच में रैगिंग सामने आने के बाद कार्रवाई करनी पड़ी।

लोहिया में रैगिंग मामले में छह छात्र हुए थे निलंबित

केजीएमयू ही नहीं, लोहिया संस्थान में भी रैगिंग का मामला सामने आ चुका है। इस मामले में संस्थान ने छह छात्रों को निलंबित कर दिया था। एंटी रैगिंग सेल की वेबसाइट पर छात्राें ने शिकयत दर्ज कराई थी, जिसके बाद हरकत में आए संस्थान प्रशासन ने कार्रवाई की थी। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं मुख्य परिसर स्थित एससी राय हॉस्टल में रहते हैं। वहीं, द्वितीय व तृतीय वर्ष के सीनियर छात्र शहीद पथ स्थित सरयू हॉस्टल में रहते हैं। अगस्त 2021 में 2019 और 2020 बैच के छात्रों पर जूनियर छात्रों से रैगिंग का आरोप लगा था। एक छात्र ने ईमेल से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद डीन, प्रॉक्टर ने कमेटी गठित कर जांच की थी। आरोपों की पुष्टि के बाद छह छात्रों को निलंबित कर दिया गया था। (माई सिटी रिपोर्टर )

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X