रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चाणक्य नीति:सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये नीतियां, जीवन में मिलेगी अपार सफलता और सम्मान – Chanakya Niti Follow These Life Lessons To Learn How To Become Rich
अध्यात्म

चाणक्य नीति:सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये नीतियां, जीवन में मिलेगी अपार सफलता और सम्मान – Chanakya Niti Follow These Life Lessons To Learn How To Become Rich

November 29, 2026


Chanakya Niti For How To Become Rich: आचार्य चाणक्य की नीतियों को जीवन में सफलता, धन और समृद्धि पाने का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन माना जाता है। उन्होंने अपनी शिक्षाओं में न केवल मुश्किल परिस्थितियों से निकलने के तरीके बताए हैं, बल्कि धन कमाने और उसे सही तरीके से संचित करने के कई सूत्र भी दिए हैं। आज के समय में हर व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत और संपन्न बनना चाहता है। ऐसे में चाणक्य की नीतियां काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं। अगर आप भी जीवन में अपार धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि पाना चाहते हैं, तो जानिए आचार्य चाणक्य की वे खास बातें, जिन्हें अपनाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बना सकते हैं।

स्वहस्तग्रथिता माला स्वहस्तघृष्टचंदनम्।

स्वहस्तलिखितं स्तोत्रं शक्रस्यापि श्रियं हरेत्।।

चाणक्य नीति के अनुसार इसका अर्थ है कि, जो व्यक्ति अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल कर सकता है। उसे भगवान की स्तुति के लिए किए जाने वाले उपाय भी खुद से करने चाहिए, दूसरों के भरोसे रहने से कोई फायदा नहीं होता है।

दरिद्रता धीरतया विराजते कुवस्त्रता शुभ्रतया विराजते।

कदन्नता चोष्णतया विराजते कुरूपता शीलतया विराजते।।

चाणक्य नीति के अनुसार इसका अर्थ है कि, अगर व्यक्ति गुणी है तो उसके दोषों पर ध्यान नहीं जाता है, इसी तरफ कपड़ा भले ही सस्ता हो लेकिन साफ होना चाहिए। भोजन साधारण ही क्यों न हो लेकिन उसे अच्छे से पकाने के बाद ताजा खाना चाहिए।यानी किसी भी व्यक्ति में गुणों की प्रधानता होनी चाहिए, दिखावे की नहीं।

धनहीनो न हीनश्च धनिकः स सुनिश्चयः।

विद्यारत्नेन यो हीनः स हीनः सर्ववस्तुषु।।

चाणक्य नीति के अनुसार इसका अर्थ है कि, धन से हीन मनुष्य दीन-हीन नहीं होता है, अगर वह विद्या धन से युक्त हो तो वह धनी होता है। लेकिन जिस मनुष्य के पास विद्यारूपी रत्न नहीं है, उसके पास हर चीज की कमी होती है।

आचार्य चाणक्य की बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, मनुष्य कुछ कर्मों से देवराज इंद्र के समान धन वैभव, राज पाट हासिल कर सकता है। कलियुग में इंद्र के समान धनी होने से आशय है कि असीम धन संपत्ति का मालिक होने से है। आचार्य चाणक्य की शिक्षाओं और नीतियों को याद करना और उनसे सीख लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है। सफलता की राह पर आगे बढ़ने और करियर में तरक्की के लिए उनके नीति शास्त्र में ऐसे सूत्र हैं जो सामान्य व्यक्ति को भी ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X