रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चंपावत:नेपाल सीमा पर 53 हजार नेपाली रुपये के साथ एक व्यक्ति पकड़ा, कस्टम विभाग को सौंपी गई रकम – Accused In Animal Smuggling Case Caught With Nepalese Currency; Questioning Underway
चंपावत

चंपावत:नेपाल सीमा पर 53 हजार नेपाली रुपये के साथ एक व्यक्ति पकड़ा, कस्टम विभाग को सौंपी गई रकम – Accused In Animal Smuggling Case Caught With Nepalese Currency; Questioning Underway

November 29, 2026


Accused in animal smuggling case caught with Nepalese currency; questioning underway

आरोपी गिरफ्तार।

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा पर एसओजी की टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 53 हजार रुपये की नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा है। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान लाटा खल्ला से आगे ड्राई पोर्ट तिराहे के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति चोर रास्ते से नेपाल जाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चांद अख्तर कुरैशी निवासी इस्लामनगर गोटिया, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 53 हजार रुपये की नेपाली मुद्रा बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उससे पूछताछ की गई। प्रारंभिक जानकारी में उसके पशुओं के खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े होने की बात सामने आई है। बरामद नेपाली मुद्रा पशुओं के क्रय-विक्रय के लिए नेपाल ले जाई जा रही थी। एसपी रेखा यादव ने बताया कि बरामद नेपाली मुद्रा को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है। पकड़े गए व्यक्ति के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। टीम में हेड कांस्टेबल मोहम्मद नासिर, कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X