रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मऊ

Mau News:आवास की चाबी और प्रमाणपत्र पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे – Beneficiaries’ Faces Lit Up After Receiving House Keys And Certificates

November 29, 2026


नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान अमिता देवी, राबड़ी देवी, सुमन, सरिता, प्रियंका, उर्मिला, संगीता और राधिका सहित कुल 136 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला। आवास की चाबी और प्रमाणपत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।

मुख्य अतिथि जिला सहकारी समिति के चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने कहा कि सरकार की आवास, उज्ज्वला, राशन कार्ड, महिला सशक्तीकरण और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से महिलाओं को सम्मान और पहचान मिल रही है। शिवानंद मल्ल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने मधुबन विधायक की ओर से विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विधायक लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जान रहे हैं। इस अवसर पर राहुल दीक्षित, मनोज राजभर, अमरनाथ यादव, सुन्नी मल्ल, विष्णु यादव और जगजीवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X