रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kannauj News:विभागाध्यक्षों की गैरमौजूदगी में प्राचार्य ने खुद संभाली इमरजेंसी की कमान – In The Absence Of The Heads Of Departments, The Principal Personally Took Charge Of The Emergency Situation
कन्नौज

Kannauj News:विभागाध्यक्षों की गैरमौजूदगी में प्राचार्य ने खुद संभाली इमरजेंसी की कमान – In The Absence Of The Heads Of Departments, The Principal Personally Took Charge Of The Emergency Situation

November 29, 2026


In the absence of the heads of departments, the principal personally took charge of the emergency situation.

फोटो :31: इमरजेंसी में मरीज के इलाज की निगरानी करते प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह। स्रोत : जागर

तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आवासीय सुविधा होने के बाद भी कई विभागाध्यक्ष कानपुर और लखनऊ से आना-जाना करते हैं। वे सप्ताह में दो से तीन दिन नदारद रहते हैं। शनिवार को विभागाध्यक्षों के न मिलने पर प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने खुद इमरजेंसी वार्ड की कमान संभाली। उन्होंने मरीजों के इलाज की स्थिति का जायजा लिया।

प्राचार्य ने भर्ती मरीजों की देखभाल की जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी डॉक्टर समय से अपनी जिम्मेदारी निभाएं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दें।

———

दो महीने का रिकॉर्ड और जवाबदेही

प्राचार्य ने विभागाध्यक्षों की लापरवाही की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। पिछले दो महीने के दौरान उनकी उपस्थिति और परिसर में रुकने के रिकॉर्ड की जांच होगी। इसके आधार पर विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर शासन स्तर से कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों और विभागाध्यक्षों की भूमिका केवल विभागीय कामकाज तक सीमित नहीं है। उन्हें मरीजों के इलाज की निगरानी और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था भी देखनी होती है। इस पहल से कार्यप्रणाली में सुधार और जवाबदेही तय होने की उम्मीद है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X