रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kannauj News:खून की जांच से पहले मरीजों को करना होता बिजली का इंतजार – Patients Have To Wait For Electricity Before Undergoing Blood Tests
कन्नौज

Kannauj News:खून की जांच से पहले मरीजों को करना होता बिजली का इंतजार – Patients Have To Wait For Electricity Before Undergoing Blood Tests

November 29, 2026


Patients have to wait for electricity before undergoing blood tests.

फोटो :32: बिजली आने का इंतजार करता मरीज। संवाद

उमर्दा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली व्यवस्था की बदहाली मरीजों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बिजली आपूर्ति बाधित होते ही अस्पताल की कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं। जनरेटर की व्यवस्था न होने के कारण जांच संबंधी कार्य रुक जाते हैं। शनिवार को बिजली गुल होने पर पांच मरीजों की खून की जांच नहीं हो सकी और वे वापस लौट गए।

सीएचसी में शनिवार को 72 मरीज डॉक्टर से परामर्श लेने पहुंचे। डॉक्टर ने नौ मरीजों को खून की जांच कराने की सलाह दी। मरीज जांच कराने के लिए पैथोलॉजी पहुंचे, चार मरीजों के सैंपल लेकर जांच की गई, उसके बाद बिजली गुल हो गई। काफी देर तक पांच मरीज बिजली आने का इंतजार करते रहे, जब बिजली नहीं आई तो मरीज बिना जांच कराए ही लौट गए। मरीजों ने बताया कि सीएचसी में जनरेटर की व्यवस्था नहीं है।

केंद्र प्रभारी डॉ. दीपेंद्र अवस्थी ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार पत्राचार कर अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजन शर्मा ने बताया कि चार महीने पहले ही जनरेटर के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X