Fatehabad News:पशु मंडियां बंद करवाने पर विधायक से मिले व्यापारी – Teachers’ Union Protest Deferred; Meeting With Principal Secretary To Be Held On December 1

विधायक जरनैल सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखते पशु व्यापारी। :संवाद
November 29, 2026

विधायक जरनैल सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखते पशु व्यापारी। :संवाद
रतिया। गांव नंगल और सरदारेवाला में बिना विभागीय मंजूरी के संचालित पशु मंडियों को पुलिस बल की मदद से बंद करवाए जाने के बाद पशु व्यापारियों ने शनिवार को विधायक जरनैल सिंह से मुलाकात की। व्यापारियों ने ठेकेदार की कथित मनमानी और प्रशासनिक कार्रवाई से पुश्तैनी कारोबार प्रभावित होने तथा परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की शिकायत की।
पूर्व सरपंच छिंदरपाल मजोका के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने विधायक को बताया कि पंजाब की एक फर्म के पास प्रदेश के छह जिलों में पशु ठेके का अधिकार है। ठेके की शर्तों में केवल दुधारू पशुओं को शामिल किया गया है। इसके बावजूद ठेकेदार के कर्मचारी दूध न देने वाले पशुओं और भैंसों के कटड़ों की भी जबरन पर्चियां काट रहे हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दुधारू पशु के नाम पर 2500 रुपये और छोटे पशुओं के लिए 1500 रुपये वसूले जा रहे हैं। इस कथित वसूली और प्रशासनिक दबाव के कारण पशुओं की खरीद-बेच करना मुश्किल हो गया है।
व्यापारियों की शिकायतें सुनने के बाद विधायक जरनैल सिंह ने मौके पर ही उपायुक्त से फोन पर बातचीत की। उन्होंने शिकायतों पर संज्ञान लेने और ठेके की शर्तों के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही पुश्तैनी कारोबार करने वाले व्यापारियों को राहत दिलाने का विश्वास दिलाया।
विधायक ने कहा कि व्यापारियों ने उन्हें बताया है कि कुछ प्रशासनिक अधिकारी ठेकेदार के दबाव में उनका पुश्तैनी कारोबार बंद करवा रहे हैं। इससे कई परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। व्यापारियों को राहत दिलाने और उनका रोजगार सुचारू रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
November 29, 2026
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से रतिया, टोहाना और सिरसा रूट पर दोपहर के समय बसों की कमी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। दोपहर दो से शाम चार बजे तक पर्याप्त बसें नहीं मिलने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को बस अड्डे पर लंबा इंतजार करना पड़ता है। वही रतिया और […]
November 29, 2026
फतेहाबाद। सेकेंड हैंड कार खरीदने की खुशी में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे तीन युवकों पर फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की क्राइम यूनिट की टीमों ने हरनाम सिंह कॉलोनी निवासी संजय उर्फ खली व सन्नी, कालीदास कॉलोनी निवासी राहुल व […]
November 29, 2026
फतेहाबाद। बनगांव निवासी खिलाड़ी पूनम। फतेहाबाद। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित बिम्सटेक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के गांव बनगांव की बेटी पूनम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पूनम ने 53.86 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। पूनम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी […]
