रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehabad News:बनगांव की पूनम ने बिम्सटेक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक – Poonam From Bongaon Won A Gold Medal At The Bimstec Athletics Championship
फतेहाबाद

Fatehabad News:बनगांव की पूनम ने बिम्सटेक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक – Poonam From Bongaon Won A Gold Medal At The Bimstec Athletics Championship

November 29, 2026


Poonam from Bongaon won a gold medal at the BIMSTEC Athletics Championship

फतेहाबाद। बनगांव निवासी ​खिलाड़ी पूनम।

फतेहाबाद। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित बिम्सटेक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के गांव बनगांव की बेटी पूनम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पूनम ने 53.86 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। पूनम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

महिला भाला फेंक स्पर्धा में भारत की ही दुर्वा शेवाले ने 46.96 मीटर का थ्रो करके रजत पदक जीता, जबकि श्रीलंका की वाईटी हंसानी ने 45.42 मीटर के प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक हासिल किया। पूनम की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। उनकी सफलता को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X