Unnao News:बुकिंग के बहाने चालक का मोबाइल ले उड़ा टप्पेबाज – Fraudster Makes Off With Driver’s Mobile Phone Under The Pretext Of Making A Booking
नवाबगंज। वैन बुक कर कपड़े खरीदने पहुंचे युवक ने फोन करने के बहाने चालक का मोबाइल पार कर दिया। पीड़ित ने दूसरे मोबाइल से अपने नंबर पर कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा।
लखनऊ के अमौसी बाजार निवासी योगेश कुमार वैन चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम एक युवक ने नवाबगंज में कपड़े खरीदने के लिए 1300 रुपये में उनकी वैन बुक की थी। दुर्गा रोड स्थित कपड़े की दुकान पर पहुंचने के बाद युवक ने फोन करने के बहाने उनका मोबाइल ले लिया। कुछ देर बाद योगेश पान मसाला लेने दुकान के बाहर चले गए। इसी बीच युवक कपड़े पसंद न आने की बात कहकर मोबाइल लेकर फरार हो गया। मोबाइल की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। चौकी इंचार्ज मुकुल दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया जाएगा। दुकान और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। (संवाद)
