रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:बड़े भाई की साली से मिलने रात के अंधेरे में पहुंचा छोटा भाई, फिर ग्रामीणों ने पकड़ा और करवा डाली शादी – Muzaffarpur Bihar News : Younger Brother Arrived To Meet Brothers Sister In Law Caught Him Them Married
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार:बड़े भाई की साली से मिलने रात के अंधेरे में पहुंचा छोटा भाई, फिर ग्रामीणों ने पकड़ा और करवा डाली शादी – Muzaffarpur Bihar News : Younger Brother Arrived To Meet Brothers Sister In Law Caught Him Them Married

November 29, 2026


मुजफ्फरपुर में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां बड़े भाई की साली से इश्क लड़ाने वाले छोटे भाई को आखिरकार उससे शादी करनी पड़ी। बड़े भाई ने अपनी साली की बड़ी बहन से शादी की थी, तो अब छोटे भाई ने उसी घर की छोटी बेटी को अपनी दुल्हन बना लिया।

इस तरह एक ही घर में दो सगे भाई और दो सगी बहनें पति-पत्नी के रिश्ते में बंध गए। यह पूरा मामला जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के गंगिया गांव का है। यहां अब एक ही घर में दो सगी बहनें और दो सगे भाई एक रिश्ते में बंध गए हैं। गोलू, सुजीत, रूबी और रूपम की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है।

बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम सुजीत चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका रूपम से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मामला शादी तक पहुंच गया और दोनों का विवाह करा दिया गया।

दरअसल, जिले के गायघाट प्रखंड के रहने वाले सुजीत का दिल अपने बड़े भाई गोलू की साली रूपम पर आ गया था। दोनों के बीच पिछले करीब एक साल से बातचीत चल रही थी। इस दौरान मुलाकातों का सिलसिला भी जारी रहा। सुजीत का अपने बड़े भाई के ससुराल यानी गंगिया गांव में आना-जाना लगा रहता था।

भाई के ससुराल में छोटे भाई का आना-जाना सिर्फ पारिवारिक था या उसके दिल में कुछ और चल रहा था, इसका खुलासा शनिवार को हो गया। कथित तौर पर परिवार के लोगों ने दोनों को रात के अंधेरे में साथ पकड़ लिया। इसके बाद गांव में चर्चा शुरू हुई और मामला शादी तक पहुंच गया। आखिरकार परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। इस तरह करीब एक साल से चल रही प्रेम कहानी का शनिवार को फिल्मी अंदाज में अंत हुआ।

ये भी पढ़ें- बिहार: पटना में यूट्यूबर के कार्यक्रम में क्यों मचा बवाल? भाजपा दफ्तर के पास भी पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

आपको बता दें कि इस घर में बड़े भाई गोलू की पहले ही शादी हो चुकी है। गोलू की शादी रूपम की बड़ी बहन रूबी से हुई थी। बताया जाता है कि गोलू और रूबी ने भी प्रेम विवाह किया था। उस समय लड़की के परिवार के लोग इस शादी से काफी नाराज थे। अब छोटी बहन रूपम ने भी उसी परिवार के छोटे बेटे सुजीत से शादी कर ली है। यानी अब एक ही घर में दोनों बहनें गोतनी बनकर रहेंगी। वहीं, दोनों भाइयों का ससुराल भी एक ही हो गया है। इस रिश्ते की चर्चा पूरे गांव में हो रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X