Ghaziabad News:मौसम साफ होने से एक्यूआई सुधरा, फिर भी प्रदूषण से राहत नहीं – Aqi Improved As The Weather Cleared, Yet There Is No Respite From Pollution
साहिबाबाद। मौसम साफ होने और तेज धूप खिलने से रविवार को गाजियाबाद के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में गिरावट दर्ज की गई। एक्यूआई घटकर 225 पर पहुंच गया, लेकिन लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल सकी। शहर की हवा अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। लोनी के वेद विहार में सबसे अधिक 352 एक्यूआई दर्ज किया गया।
रविवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। इसके बावजूद कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हुआ। पांच निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 200 से अधिक दर्ज किया गया। निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के इंतजामों की कमी, सड़कों पर उड़ती धूल और खुले में कूड़ा जलाने जैसी गतिविधियां प्रदूषण बढ़ा रही हैं। ग्रैप के नियमों का प्रभावी पालन नहीं होने से स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है।
इन इलाकों में इतना रहा एक्यूआई
डासना-262
गोविंदपुरम-176
इंदिरापुरम-219
लोनी-185
न्यू तहसील-लोनी-161
वसुंधरा-240
वेद विहार-352
संजयनगर-198
वेव सिटी- 232
वर्जन
प्रदूषण नियंत्रण के लिए क्षेत्र में सख्ती बढ़ाई गई है, जिसके चलते वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया जा रहा है। – अंकित सिंह, यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी
