रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मातृभूमि:सलमान खान का ट्रोलर्स को करारा जवाब, नया देशभक्ति गाना रिलीज कर जीता फैंस का दिल; देखें वीडियो – Salman Khan Releases Patriotic Song Rang Kesari From Maatrubhumi After Teri Sexy Beauty Controversy
बॉलीवुड

मातृभूमि:सलमान खान का ट्रोलर्स को करारा जवाब, नया देशभक्ति गाना रिलीज कर जीता फैंस का दिल; देखें वीडियो – Salman Khan Releases Patriotic Song Rang Kesari From Maatrubhumi After Teri Sexy Beauty Controversy

November 29, 2026


Salman Khan Releases Patriotic Song Rang Kesari From Maatrubhumi After Teri Sexy Beauty Controversy

मातृभूमि नया गाना ‘रंग केसरी’
– फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

विस्तार

फिल्म के पिछले गानों के रिलीज होने के बाद कई लोगों ने युद्ध पर आधारित इस फिल्म पर सवाल खड़े किए थे। अब सलमान खान ने फिल्म का नया देशभक्ति गाना ‘रंग केसरी’ रिलीज कर दिया है। इसे शेयर करते हुए सलमान ने ट्रोलर्स पर तंज भी कसा है। 

सलमान ने नया गाना रिलीज कर ट्रोलर्स पर कसा तंज

सलमान खान ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया गाना ‘रंग केसरी’ साझा किया। इस गाने के वीडियो में सलमान अपनी सैनिकों की टीम के साथ युद्ध के मैदान की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। यह गाना भारतीय सेना के जवानों के साहस, बलिदान और हौसले को सलाम करता है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह देश के सैनिक हर चीज से ऊपर अपने देश को रखते हैं।

‘रंग केसरी’ को सुखविंदर सिंह और मीत ब्रदर्स ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसके बोल शायर मीत ने लिखे हैं। गाना शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘मातृभूमि में देशभक्ति वाला गाना सुनना था ना?’

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X