फिल्म के पिछले गानों के रिलीज होने के बाद कई लोगों ने युद्ध पर आधारित इस फिल्म पर सवाल खड़े किए थे। अब सलमान खान ने फिल्म का नया देशभक्ति गाना ‘रंग केसरी’ रिलीज कर दिया है। इसे शेयर करते हुए सलमान ने ट्रोलर्स पर तंज भी कसा है।
सलमान ने नया गाना रिलीज कर ट्रोलर्स पर कसा तंज
सलमान खान ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया गाना ‘रंग केसरी’ साझा किया। इस गाने के वीडियो में सलमान अपनी सैनिकों की टीम के साथ युद्ध के मैदान की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। यह गाना भारतीय सेना के जवानों के साहस, बलिदान और हौसले को सलाम करता है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह देश के सैनिक हर चीज से ऊपर अपने देश को रखते हैं।
‘रंग केसरी’ को सुखविंदर सिंह और मीत ब्रदर्स ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसके बोल शायर मीत ने लिखे हैं। गाना शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘मातृभूमि में देशभक्ति वाला गाना सुनना था ना?’