29 November Ka Love Rashifal: आज प्रेम संबंधों के मामले में आपको भावनाओं के साथ समझदारी से भी काम लेना होगा। पार्टनर के साथ किसी बात पर मतभेद होने पर धैर्य बनाए रखें और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। वहीं, अविवाहित लोगों के लिए दिन खास रह सकता है। उन्हें किसी की ओर से विवाह या प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए भी अनुकूल अवसर बन सकते हैं। आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों का आज का लव राशिफल।
2 of 13
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में बातचीत के जरिए पुरानी नाराजगी खत्म करने का मौका मिल सकता है। आप अपने साथी के सामने दिल की बात रख पाएंगे। वहीं, सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए और आकर्षक व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है। पार्टनर के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताने का अवसर मिलेगा। आपसी समझ बेहतर होगी और रिश्ते में प्यार के साथ विश्वास भी मजबूत हो सकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आप अपनी भावनाओं को साथी के सामने बेझिझक रख सकते हैं। पार्टनर का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, बातचीत के दौरान अपनी बात पर अड़े रहने के बजाय दूसरे की भावनाओं को भी महत्व दें।
5 of 13
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आप छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक भावुक हो सकते हैं। पार्टनर की किसी बात को गलत समझने या बेवजह संदेह करने से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि मन में बातें रखने के बजाय शांति से बातचीत करें।