Gita Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में गीता जयंती को ज्ञान, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत के युद्ध से पहले कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जीवन के गूढ़ रहस्यों और धर्म-कर्म का ज्ञान दिया था। उनके इसी दिव्य संदेश को श्रीमद्भगवद्गीता के रूप में जाना जाता है। हर साल इसी दिन को गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं गीता जयंती 2026 की तारीख, तिथि और इस पर्व से जुड़ी खास मान्यताएं।
गीता जयंती 2026 में कब मनाई जाएगी?
हिंदू पंचांग में मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती के रूप में मनाने की परंपरा है। यह तिथि मोक्षदा एकादशी के नाम से भी प्रसिद्ध है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, द्वापर युग में इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने रणभूमि में अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश देकर उनके मन से संशय दूर किए थे। साल 2026 में गीता जयंती का पर्व 20 दिसंबर, रविवार को मनाया जाएगा।
2 of 4
गीता जयंती 2026 की शुभ तिथि और समय
– फोटो : adobe stock
गीता जयंती 2026 की शुभ तिथि और समय
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 19 दिसंबर 2026 को रात 10 बजकर 9 मिनट पर प्रारंभ होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 20 दिसंबर को रात 8 बजकर 14 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी का आयोजन 20 दिसंबर, रविवार को किया जाएगा।
श्रीमद्भगवद्गीता की 5163वीं वर्षगांठ
धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित काल गणना के अनुसार, वर्ष 2026 में गीता जयंती को श्रीमद्भगवद्गीता की 5163वीं वर्षगांठ के तौर पर मनाया जाएगा। यह दिन उस पावन अवसर का प्रतीक है, जब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को ऐसा ज्ञान दिया था, जो आज भी करोड़ों लोगों के लिए जीवन का मार्गदर्शन करता है।
3 of 4
गीता जयंती का क्या है धार्मिक महत्व?
– फोटो : Freepik
गीता जयंती का क्या है धार्मिक महत्व?
गीता जयंती को आत्मचिंतन और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का विशेष अवसर माना जाता है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कर्मयोग, भक्तियोग और ज्ञानयोग के माध्यम से जीवन जीने की कला समझाई है। उन्होंने अर्जुन को बताया था कि मनुष्य का अधिकार केवल अपने कर्मों पर है, उनके फल पर नहीं। इसलिए व्यक्ति को परिणाम की अपेक्षा किए बिना पूरी निष्ठा से अपने दायित्व निभाने चाहिए। गीता के ये संदेश जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने, मन को शांत रखने और सही-गलत के बीच अंतर समझने की प्रेरणा देते हैं।
4 of 4
गीता जयंती पर किस विधि से करें पूजा?
– फोटो : adobe stock
गीता जयंती पर किस विधि से करें पूजा?
गीता जयंती के दिन प्रातःकाल उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद घर के मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण या विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित करें। उनके पास श्रीमद्भगवद्गीता को भी सम्मानपूर्वक रखें। पूजा के दौरान पीले फूल, तुलसी के पत्ते, चंदन और फल अर्पित करें। इसके बाद श्रद्धा के साथ गीता के 12वें अध्याय (भक्तियोग) या 15वें अध्याय (पुरुषोत्तम योग) का पाठ करें। पूजा पूरी होने पर भगवान की आरती करें। अंत में जरूरतमंद लोगों को भोजन, अनाज, कपड़े या गीता की पुस्तक दान करना शुभ माना जाता है।
दिसंबर 2026 व्रत त्योहार: मोक्षदा एकादशी से मार्गशीर्ष पूर्णिमा तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रवि प्रदोष व्रत 2026: दिसंबर का पहला प्रदोष व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व