शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोटद्वार:तेज अंधड़ में गिरा पेड़, एक की मौत, दूसरा घायल, बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास थे खड़े – Kotdwar Man Dies Another Seriously Injured As Giant Tree Falls In Jashodharpur Industrial Area Uttarakhand
कोटद्वार

कोटद्वार:तेज अंधड़ में गिरा पेड़, एक की मौत, दूसरा घायल, बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास थे खड़े – Kotdwar Man Dies Another Seriously Injured As Giant Tree Falls In Jashodharpur Industrial Area Uttarakhand

October 30, 2026


Kotdwar man dies another seriously injured as giant tree falls in jashodharpur industrial Area Uttarakhand

पेड़ गिरा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चाय की दुकान के समीप बारिश से बचने के लिए खड़े दो लोग अचानक विशाल पेड़ की चपेट में आ गए। हादसे में हल्दूखाता निवासी विक्रम उर्फ खटमल (55) पुत्र छज्जू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशनपुर निवासी दलीप (45) पुत्र शिवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान तेज अंधड़ आने से अचानक विशाल पेड़ गिर गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: प्रदेश में पुलिस में भर्ती का रास्ता साफ, 198 दरोगाओं समेत 1385 पदों का प्रस्ताव आयोग को भेजा

सूचना मिलते ही एसआई राजा राम डोभाल और एसएसआई शशि भूषण जोशी के नेतृत्व में कलालघाटी पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायल दलीप को बाहर निकाला और उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X