शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोटद्वार:मकान में आग लगने से झुलसी मां-बेटी, धुआं उठता देख पहुंचे लोग, पुलिस की मदद से पहुंचाया अस्पताल – Mother And Daughter Suffer Burn Injuries After Fire Breaks Out At House In Kotdwar Kishanpuri
कोटद्वार

कोटद्वार:मकान में आग लगने से झुलसी मां-बेटी, धुआं उठता देख पहुंचे लोग, पुलिस की मदद से पहुंचाया अस्पताल – Mother And Daughter Suffer Burn Injuries After Fire Breaks Out At House In Kotdwar Kishanpuri

November 13, 2026


Mother and daughter suffer burn injuries after fire breaks out at house in kotdwar kishanpuri

घायलों को अस्पताल ले जाते
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कलालघाटी क्षेत्र के किशनपुरी में एक मकान में अचानक आग लगने से मां-बेटी घायल हो गईं। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कलालघाटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को अपने वाहन से बेस अस्पताल पहुंचाया। 

कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज राजा राम डोभाल ने बताया की किशनपुरी निवासी 26 वर्षीय अनु डबराल अपनी मां नीता डबराल के साथ घर में रहती हैं। कुछ समय पहले ही उनके पिता कमलेश्वर प्रसाद डबराल का निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान अचानक घर में आग लग गई, जिससे मां-बेटी घायल हो गईं। बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनके घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढे़ं…उत्तराखंड: डिजिटल मानचित्र पर होगा आपका घर, जियो टैग के साथ होगी जनगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

सूचना मिलते ही कलालघाटी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए दोनों घायल महिलाओं को अपने वाहन से कोटद्वार स्थित बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। इसी दौरान अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। कहा कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। समय रहते पुलिस के पहुंचने और तत्परता दिखाने से दोनों महिलाओं को तत्काल उपचार मिल सका।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X