जयपुर:कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने 26 युवक-युवतियों को पकड़ा – Jaipur-raja-park-nines-beans-cafe-hookah-bar-raid-26-youths-caught-cst-team

राजापार्क में कैफे की आड़ में हुक्का बार!
October 30, 2026

राजापार्क में कैफे की आड़ में हुक्का बार!
जयपुर पुलिस की विशेष सीएसटी टीम ने सोमवार देर रात आदर्श नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक कैफे पर अचानक दबिश देकर 26 युवक-युवतियों को पकड़ा। यह कार्रवाई राजपार्क स्थित ‘नाइंस बींस’ कैफे में की गई, जहां कैफे की आड़ में हुक्का-बार चलाया जा रहा था। जयपुर पुलिस के विशेष आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देश पर सीएसटी टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कैफे की आड़ में हुक्का-बार चलाकर युवाओं को नशा परोसा जा रहा है। सूचना मिलने के तुरंत बाद सीएसटी टीम ने देर रात कैफे में दबिश दी। पुलिस की टीम जब अंदर पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में युवा हुक्का पीकर नशा करते हुए पाए गए।
भारी मात्रा में नशीला सामान जब्त
पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से हुक्का पीते मिले युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर नशा करते मिले 26 युवक-युवतियों को पकड़ा। इसके साथ ही पुलिस टीम ने हुक्का-बार से 20 हुक्के, 60 पाइप और दर्जनों फ्लेवर तंबाकू के डिब्बों को जब्त किया है।
तलाशी के दौरान मौके से हुक्के के कई उपकरण और विभिन्न स्वादों वाली तंबाकू की सामग्रियां भी बरामद की गईं। पुलिस ने परिसर से मिले सभी सामान की सूची बनाकर उन्हें अपने पास रख लिया और आदर्श नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कैफे प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज
आदर्श नगर थाना पुलिस ने पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कैफे प्रबंधक के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने कैफे प्रबंधक विक्रम सिंह के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
ये भी पढ़ें- सिरोही: स्टेट हाईवे पर देर रात दो बाइक की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही हुई मौत; एक गंभीर घायल
आरोपी प्रबंधक विक्रम सिंह आदर्श नगर के राजपार्क क्षेत्र का ही निवासी है। आदर्श नगर थाना पुलिस अब आरोपी प्रबंधक के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है और इस अवैध गतिविधि से जुड़ी अन्य जानकारियों को जुटाने में लगी हुई है।
November 13, 2026
सिरोही जिले की ग्राम पंचायत कारोली का कार्यालय दूसरी जगह शिफ्ट करने की कथित कवायद को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और उपसरपंच की ओर से गोलिया गांव के राजकीय विद्यालय में पंचायत कार्यालय संचालित करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर […]
November 12, 2026
सिरोही जिले के रेवदर कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धारदार तलवार लेकर परिवादी का पीछा करता हुआ सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और रेवदर […]
November 12, 2026
माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर टेम्पो ट्रेवलर पलटने से 6 पर्यटक घायल विस्तार माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर गुरुवार को शनि मंदिर के पास पर्यटकों से भरी एक टेम्पो ट्रेवलर डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में गुजरात के 6 पर्यटक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आबूरोड सदर पुलिस […]
