सिरोही:रेवदर में पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला, तलवार लेकर पीछा करता सीसीटीवी में दिखा आरोपी गिरफ्तार – Ran After Someone With A Sword To Kill Them; Cctv Exposed The Truth
सिरोही जिले के रेवदर कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धारदार तलवार लेकर परिवादी का पीछा करता हुआ सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और रेवदर से आबूरोड तक कई संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज में तलवार लेकर पीछा करता दिखा आरोपी
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजेय सिंह राठौड़ ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार एवं रेवदर वृत्ताधिकारी अशोक ओजणा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी सीताराम के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। परिवादी की ओर से उपलब्ध करवाए गए फुटेज का बारीकी से अवलोकन करने पर मुख्य आरोपी सकूराराम पुत्र सादुराम गरासिया धारदार तलवार लेकर परिवादी के पीछे दौड़ता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने मानवीय आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी।
पढे़ं; टा में सिजेरियन डिलीवरी फिर बनी जी का जंजाल: ऑपरेशन के बाद महिला की हालत गंभीर, लंग्स और किडनी फेल
रेवदर से आबूरोड तक कई ठिकानों पर दी दबिश
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने रेवदर, करोटी, दताणी, गिरवर, आबूरोड, उपलागढ़, नीचलागढ़ और होली फली राड़ा सहित विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आबूरोड क्षेत्र के होली फली राड़ा निवासी सकूराराम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी से वारदात में प्रयुक्त तलवार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता को लेकर भी अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में रेवदर और आबूरोड सदर थाना पुलिस की टीम शामिल रही। आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी में कांस्टेबल पंकज कुमार की विशेष भूमिका रही।
