शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हर्ष फायर फिर बना मुसीबत:जन्मोत्सव की खुशी में चला दी कट्टे से गोली, पास में खड़े किशोर को लगे छर्रे – Birthday Celebrations Turn Violent, 15-year-old Student Injured
दतिया

हर्ष फायर फिर बना मुसीबत:जन्मोत्सव की खुशी में चला दी कट्टे से गोली, पास में खड़े किशोर को लगे छर्रे – Birthday Celebrations Turn Violent, 15-year-old Student Injured

October 30, 2026


Birthday celebrations turn violent, 15-year-old student injured

हर्ष फायरिंग में 15 वर्षीय बालक को लगे छर्रे

विस्तार

दतिया जिले के उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम कामद में बेटे के जन्म की खुशी में आयोजित कार्यक्रम उस समय चिंता में बदल गया, जब समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग की चपेट में एक किशोर आ गया। अचानक हुई फायरिंग से निकले छर्रे 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र के दाहिने घुटने में जा लगे। घायल छात्र को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक गांव में प्रहलाद वंशकार के घर बेटे के जन्म के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। घर के बाहर भी लोग मौजूद थे। इसी दौरान ग्राम निवासी अभिषेक वंशकार ने कथित तौर पर कट्टे से फायर कर दिया। फायरिंग के बाद निकले छर्रों की चपेट में वहां मौजूद 15 वर्षीय अभिषेक पिता हरदयाल अहिरवार आ गया।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज को लेकर विवाद: ठेला संचालक ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जैसे ही फायरिंग की आवाज सुनी, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्र के घुटने में चोट लगने के बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल छात्र जिला अस्पताल में भर्ती है और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद उनाव थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और घटना से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने ग्राम कामद निवासी अभिषेक वंशकार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

थाना प्रभारी अंशुल अरोड़ा के अनुसार, जन्मोत्सव के दौरान हुई फायरिंग में किशोर के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 110 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। गांव में खुशी के मौके पर की गई फायरिंग ने एक परिवार को अस्पताल पहुंचने पर मजबूर कर दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किन परिस्थितियों में की गई और हथियार का इस्तेमाल किस तरह हुआ। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X