मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, पेंशनर्स को भी राहत – Diwali Gift For Madhya Pradesh Government Employees: Dearness Allowance Increased By 2%; Relief For Pensioners

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
October 30, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मोहन सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा दिया है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह घोषणा की। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से देय होगा। इसके साथ ही प्रदेश के पेंशनर्स की महंगाई राहत (डीआर) में भी जुलाई 2026 से दो प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनवरी से सितंबर 2026 तक के नौ महीने के डीए के एरियर का भुगतान तीन समान मासिक किस्तों में किया जाएगा। वहीं, नवंबर माह में मिलने वाले अक्तूबर महीने के वेतन से कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद लाभ मिलने लगेगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, लंबे समय से थीं बीमार; आज जैत में अंतिम संस्कार
केंद्र और राज्य कर्मचारियों के बीच अंतर होगा कम
केंद्र सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में गुरुवार को 3 प्रतिशत की वृद्धि के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 63 प्रतिशत हो गया है। इसके मुकाबले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को अभी 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। जनवरी से लंबित 2 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों और प्रदेश के कर्मचारियों के बीच तीन प्रतिशत का अंतर बना रहेगा।
राज्य सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने जा रही है। यह जनवरी से देय होगी। जनवरी से सितंबर, नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा। अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा। पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2% वृद्धि की जाएगी। सरकार पेंशनर्स और कर्मचारियों के हितों में सदैव साथ खड़ी है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 30, 2026
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज, तीन संदिग्ध हिरासत में
पेंशनर्स की महंगाई राहत भी बढ़ेगी
राज्य सरकार ने पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में दो प्रतिशत की वृद्धि का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2026 से लागू होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनके साथ खड़ी है।
November 13, 2026
बेबो के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन विस्तार दिवाली पर अभिनेत्री करीना कपूर खान द्वारा नवाब बेगमों के पुश्तैनी पेंडेंट पहनने से उपजे विवाद में अब हिंदू संगठन उनके समर्थन में सामने आए हैं। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने स्पष्ट कहा है कि अभिनेत्री को इस मामले में किसी से भी माफी […]
November 13, 2026
अमूल दूध की कीमतों में इजाफा – फोटो : amarujala.com विस्तार मध्यप्रदेश में अमूल दूध पीने वालों को अब हर महीने ज्यादा खर्च करना होगा। कंपनी ने दूध की कीमतों में 1 से 4 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर से लागू हो गई हैं। अमूल गोल्ड का एक लीटर […]
