शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरदा:जनगणना 2027 के लिए तैयारी तेज, द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू – Harda: Census 2027 Preparations Intensify, District-level Training For Charge Officers Begins For Phase Two
हरदा

हरदा:जनगणना 2027 के लिए तैयारी तेज, द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू – Harda: Census 2027 Preparations Intensify, District-level Training For Charge Officers Begins For Phase Two

October 30, 2026


Harda: Census 2027 Preparations Intensify, District-Level Training for Charge Officers Begins for Phase Two

हरदा में अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू
– फोटो : credit

विस्तार

भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरदा में जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण 12 अक्टूबर से शुरू हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में 12 एवं 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस प्रशिक्षण में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के अधिकारियों को जनगणना संबंधी प्रक्रियाओं और तकनीकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी जा रही है।

जिला जनगणना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तृप्ति पटेरिया ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान चार्ज अधिकारियों को जनगणना के द्वितीय चरण से संबंधित कार्यप्रणाली, प्रक्रियाओं और आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जा रहा है। इसके साथ ही डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन, मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग तथा संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 में डिजिटल तकनीक के व्यापक उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य आंकड़ों के संकलन को अधिक सटीक, प्रभावी और व्यवस्थित बनाना है, ताकि निर्धारित समय-सीमा में जनगणना का कार्य गुणवत्ता एवं शुद्धता के साथ पूरा किया जा सके।

ये भी पढ़ें: एमपी: भ्रष्टाचार में चालान पेश होने पर सतना की नगर परिषद कोठी के सीएमओ संजय सिंह निलंबित

प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल से आई सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 सुश्री आयुषी भावसार एवं सुश्री आयुषी यादव द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने चार्ज अधिकारियों को उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया कि आगामी चरण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण देकर जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की जाएगी। इस प्रशिक्षण में अनुविभागीय जनगणना अधिकारी टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी खिरकिया सुश्री रजनी वर्मा, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा जनगणना से संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X