शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
75 हजार का बिल बकाया:तीन साल से नहीं भरा पैसा, देवकर तहसील दफ्तर की बत्ती गुल; काम ठप – Deokar Tehsil Office Facing Shut Down After 3-year Unpaid Electricity Bill Leads To Power Cut
बेमेतरा

75 हजार का बिल बकाया:तीन साल से नहीं भरा पैसा, देवकर तहसील दफ्तर की बत्ती गुल; काम ठप – Deokar Tehsil Office Facing Shut Down After 3-year Unpaid Electricity Bill Leads To Power Cut

October 30, 2026


Deokar Tehsil Office Facing Shut Down After 3-Year Unpaid Electricity Bill Leads to Power Cut

सांकेतिक फोटो
– फोटो : Social Media

विस्तार

बेमेतरा जिले के देवकर तहसील कार्यालय में उस समय गंभीर संकट खड़ा हो गया, जब लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न होने के कारण बिजली विभाग ने दफ्तर का कनेक्शन काट दिया। करीब 75 हजार 460 रुपये का बिजली बिल बकाया होने की वजह से की गई इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय का पूरा कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

तीन साल से जमा नहीं हुआ बिल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देवकर तहसील कार्यालय का बिजली बिल 12 जून, 2023 से लंबित है। तीन साल भुगतान न होने और लगातार बकाया रहने के बाद बिजली विभाग ने आखिर यह कार्रवाई की। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण तहसील में होने वाले रोजमर्रा के सभी सरकारी काम रुक गए हैं, जिससे विभिन्न सेवाओं के लिए दूर-दराज से पहुंच रहे लोगों को भारी असुविधा हो रही है।

ये भी पढ़ें-  25 लाख स्वाहा, फिर भी चूहों का राज: रायपुर के इस अस्पताल में नहीं सुधरे हालात; अब दीमक भगाने का नया टेंडर

टाउन हॉल भवन में संचालित है कार्यालय

तहसील कार्यालय नगर पंचायत के अधीन आने वाले टाउन हॉल भवन में संचालित होता है। इस तहसील कार्यालय का बिजली मीटर भी नगर पंचायत देवकर के सीएमओ के नाम पर ही दर्ज है। ऐसे में बिजली बिल के भुगतान की जिम्मेदारी किस विभाग की है, इसे लेकर भी स्थिति अभी स्पष्ट होना बाकी है। बिजली विभाग के एई गंगा प्रसाद बंजारे ने तहसील कार्यालय का कनेक्शन काटे जाने की आधिकारिक जानकारी दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X