Nainital News:शुरू हुईं बोर्ड परीक्षा की तैयारी, बैठक आज – Preparations For Board Exams Begin; Meeting Today
हल्द्वानी। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर 31 अक्तूबर को सीडीओ की अध्यक्षता में नैनीताल जिला सहकारी बैंक के सभागार में बैठक होगी।
सीईओ रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि बैठक में नकल विहीन परीक्षा कराने, केंद्रों पर सीसीटीवी, स्ट्रॉन्ग रूम, कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों, खंड शिक्षा अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी और उड़नदस्ते को सक्रिय किया जाएगा। संवाद
