शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
तीन फीट जमीन के विवाद में भाई की हत्या:नीमच में कुल्हाड़ी से काट डाला, परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम – Brother Murdered Over A 3-foot Strip Of Land! Chilli Powder Thrown In Eyes, Hacked With An Axe
नीमच

तीन फीट जमीन के विवाद में भाई की हत्या:नीमच में कुल्हाड़ी से काट डाला, परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम – Brother Murdered Over A 3-foot Strip Of Land! Chilli Powder Thrown In Eyes, Hacked With An Axe

October 31, 2026


Brother murdered over a 3-foot strip of land! Chilli powder thrown in eyes, hacked with an axe

सांकेतिक
– फोटो : Freepik AI

विस्तार

खून से लथपथ शव, चीखते-बिलखते परिजन और सड़क पर लगा लंबा जाम… मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। महज तीन फीट जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ग्राम कानका में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित परिजनों ने जावद स्थित मेसी शोरूम के सामने मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

आंखों में मिर्ची झोंककर किया हमला

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने बुधवार सुबह पूरणमल तेली को खेत पर बुलाया। परिजनों का आरोप है कि वहां पहुंचते ही उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया गया। इसके बाद उनके भाई रामनिवास और अन्य लोगों ने कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं पूरणमल की पत्नी संपतबाई और पुत्र जीवन भी हमले में घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पढे़ं: एमपी में दर्दनाक हादसा: कुएं की खुदाई के दौरान मलबा धंसा, सास-बहू 50 फीट गहराई में दबीं; रेस्क्यू अभियान जारी

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने जावद के मेसी शोरूम के सामने धरना देकर चक्काजाम किया। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने से यह घटना हुई। उन्होंने मुख्य आरोपी रामनिवास सहित सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित रहा।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार संजय मालवीय, नीमच कैंट थाना प्रभारी और जावद थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X