अनूपपुर:बीच ट्रैक पर मालगाड़ी का इंजन फेल, तीन घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही यात्री ट्रेनें; मुसाफिर हुए परेशान – Goods Train Engine Fails, Passenger Trains Remain Stranded At Station For Three Hours

अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई ट्रेन
October 31, 2026

अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई ट्रेन
अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मालगाड़ी के इंजन में खराबी आने का खामियाजा यात्री ट्रेनों में सफर कर रहे लोगों को भुगतना पड़ा। शहडोल से अंबिकापुर जाने वाली यात्री ट्रेन दोपहर करीब 1:50 बजे अनूपपुर पहुंची, लेकिन इसके बाद शाम 5 बजे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। करीब तीन घंटे तक ट्रेन के रवाना नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को ट्रेन के विलंब होने की स्पष्ट जानकारी भी नहीं मिल सकी।
ये भी पढ़ें- सीएम बोले- अहिल्या नगरी बनेगी देश का नया कॉर्पोरेट और टूरिज्म हब, सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें
रेलवे प्रबंधन के अनुसार, शहडोल से बिजुरी की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन अनूपपुर और मौहरी रेलवे स्टेशन के बीच खराब हो गया था। मालगाड़ी के रेलवे ट्रैक पर खड़े होने से पीछे से आने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। इसके चलते अनूपपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर शहडोल-अंबिकापुर मेमू ट्रेन और अमलाई रेलवे स्टेशन पर शहडोल-अंबिकापुर एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों द्वारा मालगाड़ी के इंजन की मरम्मत की जा रही थी। प्रबंधन का कहना था कि मरम्मत पूरी होने के बाद यात्री ट्रेनों को रवाना किया जाएगा।
इंजन की खराबी, परेशानी यात्रियों के हिस्से
रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय मार्गों पर आने-जाने वाले लोग भी परेशान हुए। ट्रेन में सफर कर रहे सपन कुमार ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के ट्रेन को कई घंटे तक खड़ा रखा गया, जिससे उन्हें परेशानी हुई। वहीं, अनूपपुर से कोतमा जा रहे राकेश पांडे ने कहा कि मालगाड़ी के इंजन की खराबी सुधारने में तीन घंटे तक यात्री परेशान होते रहे। रेलवे को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। यात्री हरिनारायण तिवारी ने बताया कि उन्हें बहुत जरूरी कार्य से कोतमा जाना था लेकिन ट्रेन के लिए तो होने के कारण उन्हें परेशानी हुई।
November 12, 2026
थाने में जब्त वाहन विस्तार राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम लखौरा के पास तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य […]
November 12, 2026
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची हुई पुलिस टीम
November 11, 2026
अनूपपुर जिले की पसान नगर पालिका के उपाध्यक्ष अजय यादव के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को पारित हो गया। मतदान के दौरान 14 पार्षदों ने प्रस्ताव के समर्थन में, जबकि 4 पार्षदों ने इसके विरोध में मतदान किया। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के साथ ही अजय यादव उपाध्यक्ष पद से हट गए। इसके […]
