शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:जयप्रभा सेतु के नीचे मिली ओठ कटी नवजात बच्ची, सीएचसी मांझी में भर्ती; पहचान और परिजनों का पता नहीं – Newborn Girl Found With Cleft Lip Under Jayprabha Setu, Admitted To Chc Manjhi:
सारण

बिहार:जयप्रभा सेतु के नीचे मिली ओठ कटी नवजात बच्ची, सीएचसी मांझी में भर्ती; पहचान और परिजनों का पता नहीं – Newborn Girl Found With Cleft Lip Under Jayprabha Setu, Admitted To Chc Manjhi:

October 31, 2026


बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु के नीचे सरयू नदी के तट पर एक नवजात बच्ची मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बच्ची के होंठ कटे हुए हैं। उसे किसने और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

मामला सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को जयप्रभा सेतु के नीचे पिलर संख्या-8 के समीप स्थानीय ग्रामीणों की नजर नवजात बच्ची पर पड़ी। बच्ची को इस हालत में देखकर ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), मांझी पहुंची। वहां उसे भर्ती कराकर चिकित्सकीय जांच और देखभाल की व्यवस्था की गई।

पढ़ें:  विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी; पटना में हंगामा, ‘वोट चोरी’ के नारे लगे

सीमा पर मिली मासूम, कई सवाल

जयप्रभा सेतु बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ता है। ऐसे में पुल के नीचे मिली नवजात बच्ची के मामले में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किस राज्य की है। बच्ची को वहां कौन और किन परिस्थितियों में छोड़ गया, यह भी जांच का विषय है। फिलहाल उसकी पहचान और परिजनों के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना ने नवजात की सुरक्षा और देखभाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जन्म के बाद बच्ची को इस तरह छोड़ने के पीछे क्या परिस्थितियां रहीं, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सबसे जरूरी है कि मासूम को समुचित चिकित्सा, सुरक्षा और संरक्षण मिले।

इस संबंध में सीएचसी मांझी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार ने प्रारंभिक जांच के बाद बच्ची को स्वस्थ बताया। हालांकि, उसके होंठ कटे होने की स्थिति को देखते हुए आगे की चिकित्सकीय जांच की जरूरत हो सकती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X