बिहार:प्रदेश की इस सेंट्रल जेल में तैनात बीएमपी जवान की संदिग्ध मौत, पैतृक गांव भेजा गया पार्थिव शरीर – Bmp Jawan Deployed At Purnia Central Jail Found Dead Under Suspicious Circumstances; Body Sent To Motihari

पूर्णिया केंद्रीय कारा फ़ाइल फोटो
October 31, 2026

पूर्णिया केंद्रीय कारा फ़ाइल फोटो
पूर्णिया केंद्रीय कारा में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह जवान अपने बैरक में मृत मिले। इस घटना से पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बीएमपी जवान अब्दुल कय्यूम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मोतिहारी जिले के रहने वाले थे और पूर्णिया जेल में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और साथी जवानों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में जवान को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान की अचानक मौत से परिजनों और सहकर्मियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही के.हाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर मोतिहारी से पूर्णिया पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूर्णिया पुलिस लाइन में शोकाकुल माहौल के बीच दिवंगत बीएमपी जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। विशेष वाहन से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव मोतिहारी के लिए रवाना किया गया।
ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Result LIVE: तिरहुत सीट पर भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा से जनसुराज के डॉ. सुरेश राय आगे
इस मामले में के.हाट थानाध्यक्ष आर.के. ठाकुर ने जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

केंद्रीय कारा का फ़ाइल फोटो
November 12, 2026
मंत्री लेसी सिंह। फाइल फोटो विस्तार बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह गुरुवार दोपहर किशनगंज जिले के बहादुरगंज पहुंचीं। उनके आगमन के अवसर पर बहादुरगंज नगर पंचायत अंतर्गत आदर्श बालिका उच्च विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 24 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ की तैयारियों को लेकर […]
November 12, 2026
सबसे पहले सूर्योदय भी किशनगंज में ही। बाकी जिलों की समय-सारिणी नीचे। – फोटो : amar ujala digital विस्तार उदीयमान, यानी उगते सूर्य की अर्चना हिंदू धर्म में हर जगह तन-मन के लिए जरूरी बताई गई है। लोग सामान्य दिनों में भी सूर्योदय के समय जल दें तो उन्हें भी लाभ होता है। लेकिन, पूरी […]
November 11, 2026
गिरफ्तार आरोपी विस्तार पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र में केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक संवेदनशील मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आईबी की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुबनी थाना क्षेत्र के काली प्रसाद यादव टोला स्थित एक संदिग्ध युवक के घर पर […]
