शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मिर्जापुर में बुजुर्ग की हत्या:लड़की से टकराने पर दो संप्रदाय के लोगों में विवाद, घर में घुसकर पीटा; तनाव – Murder Old Man Mirapur Dispute Between Two Communities Collision Girl Victim Beaten Home Tension Prevails
मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर में बुजुर्ग की हत्या:लड़की से टकराने पर दो संप्रदाय के लोगों में विवाद, घर में घुसकर पीटा; तनाव – Murder Old Man Mirapur Dispute Between Two Communities Collision Girl Victim Beaten Home Tension Prevails

October 31, 2026


Murder old man Mirapur Dispute between two communities collision girl victim beaten home tension prevails

माैके पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
– फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के डोहरी गांव में शुक्रवार रात गली में लड़की से टकराने के विवाद में एक वृद्ध की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। लड़की के परिजनों ने वृद्ध पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

डोहरी गांव निवासी छैबर बियार (60) शुक्रवार रात करीब आठ बजे पैदल अपने घर जा रहे थे। रास्ते में गली काफी संकरी थी। इसी दौरान गांव की एक लड़की सामने से आ रही थी। वृद्ध से टकराने के कारण लड़की गिर गई। इसके बाद वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस बात से आक्रोशित होकर लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे और छैबर बियार की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X