Mau News:मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की राशि अब बच्चों के खाते में जाएगी – The Amount Of Chief Minister Bal Seva Yojana Will Now Go Into The Children’s Accounts
मऊ। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की किश्त अब सीधे लाभार्थी बच्चों के खाते में अंतरित की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि सभी लाभार्थी बच्चों और उनके माता-पिता को सूचित किया जाता है कि योजना की राशि बच्चों के खाते में ही भेजी जानी है। उन्होंने बताया कि माता-पिता अपने बच्चों का खाता खुलवाकर उसे बच्चों के आधार से लिंक करा दें। यदि बच्चे की आयु 10 वर्ष से कम है तो बच्चों का खाता माता-पिता के साथ खुलेगा, लेकिन प्रथम नाम बच्चे का होगा।उन्होंने सभी लाभार्थियों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बच्चों का खाता खुलवाकर खाते की छायाप्रति शीघ्र जिला प्रोबेशन कार्यालय, मऊ में जमा करा दें, ताकि किश्त समय से अंतरित की जा सके।
