शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले

मऊ

Mau News:स्टार इलेवन मऊ ने वाराणसी की टीम को 35 रनों से हराया – Star Eleven Mau Defeated The Varanasi Team By 35 Runs

November 13, 2026

नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को स्टार इलेवन मऊ और वाराणसी क्रिकेट क्लब के बीच एक रोमांचक 20-20 ओवरों का मुकाबला खेला गया। जिसमें स्टार इलेवन मऊ ने वाराणसी क्रिकेट क्लब को 35 रनों से हराया। मैच के आयोजक वेदांत क्रिकेट क्लब के कोच सुंदरम दूबे ने बताया कि टॉस […]

Mau News:मां लक्ष्मी को किया विदा, समृद्धि की कामना की – Bade Farewell To Goddess Lakshmi And Prayed For Prosperity

November 13, 2026

मुहम्मदाबाद गोहना।स्थानीय कस्बा बुधवार शाम से ही भक्ति और आस्था के रंग में डूबा रहा। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और जय माता दी के जयकारों के बीच मां लक्ष्मी और मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन तमसा नदी स्थित राजघाट और फूल तमसा पुल के नीचे संपन्न हुआ। विसर्जन का क्रम देर रात तक चलता रहा […]

Mau News:बुनकरों की मजदूरी व जलभराव, आबादी से हाईटेंशन तार हटाने के लिए दिया धरना – Protest Held Over Weavers’ Wages, Waterlogging, And The Removal Of High-tension Power Lines From Residential Areas

November 13, 2026

नगर के शाही कटरा के मैदान में आयोजित धरना को संबो​धित करते मुनौली अली। संवाद मऊ। नगर के शाही कटरा मैदान में बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के तत्वावधान में जनसमस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी नेता मुनौवर अली ने प्रशासन से मांग की कि पूरे शहर में आबादी के बीच गुजर रहे 11 हजार और […]

Mau News:आज से नहाय-खाय के साथ चार दिनों तक चलेगा अनुष्ठान – The Ritual Will Continue For Four Days Starting Today With Nahay-khaay

November 12, 2026

मऊ। लोकआस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार से पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू होने जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन और पवित्र अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महापर्व के पहले दिन शुक्रवार को नहाय-खाय का अनुष्ठान होगा। इस दिन व्रती पवित्र […]

Mau News:जिला अस्पताल में इलाज कम, इंतजामों की कमी ज्यादा – At The District Hospital, There Is Less Focus On Treatment And More Of A Lack Of Proper Arrangements

November 12, 2026

जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा काउंटर पर लगी लोगों की भीड़।संवाद मऊ। जिला अस्पताल में मरीजों को डॉक्टरों की कमी के बाद अब दवा के संकट का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में फार्मासिस्ट के आठ स्वीकृत पदों के सापेक्ष केवल चार ही तैनात हैं। अगले तीन माह में इनमें से तीन फार्मासिस्ट […]

Mau News:कुर्थीजाफरपुर में लक्ष्मी गणेश प्रतिमा का धूमधाम से हुआ विसर्जन – Idols Of Lakshmi And Ganesha Were Immersed With Great Fanfare In Kurthi Jafarpur

November 12, 2026

कुर्थीजाफरपुर में मां लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल लोग।संवाद कुर्थीजाफरपुर। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में लक्ष्मी पूजा के समापन पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बाल सेवा समिति ने श्रद्धा और उत्साह के साथ टोंस नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन कराया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। महिलाओं और […]

Mau News:भगवान चित्रगुप्त सत्य, विवेक और कर्म के प्रतीक हैं – Lord Chitragupta Is The Symbol Of Truth, Wisdom, And Action

November 12, 2026

घोसी में भगवान चित्रगुप्त पूजा में शामिल लोग। संवाद मऊ। घोसी नगर के कस्बा खास पश्चिम मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बुधवार को कायस्थ समाज की ओर से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। पूजा का आयोजन यजमान कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव एवं वीरेंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में विधि-विधान से किया गया। इस दौरान कायस्थ समाज के […]

Mau News:भाजपा ने दोहरीघाट में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली – The Bjp Held A Save Democracy, End Anarchy March In Dohrighat

November 12, 2026

दोहरीघाट में पदयात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत- स्वयं दोहरीघाट। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने कस्बे में एक पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा का नाम लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ था। भाजपा ने इसके माध्यम से अपनी हुंकार भरी। भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री भाष्कर निषाद ने इसका नेतृत्व किया। पदयात्रा के दौरान लोगों के हाथों में तिरंगा था। उनकी जुबान पर भारत माता की […]

Mau News:प्रतीक क्रिकेट एकेडमी ने वेदांत क्रिकेट क्लब को 97 रनों से रौंदा – Prateek Cricket Academy Crushed Vedant Cricket Club By 97 Runs

November 11, 2026

नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद – फोटो : Archive मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बुधवार को प्रतीक क्रिकेट एकेडमी और वेदांत क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। जिसमें प्रतीक क्रिकेट एकेडमी ने वेदांत क्रिकेट क्लब को 97 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर प्रतीक एकेडमी ने मैच में […]

Mau News:भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही जयकारे से गूंज उठा पंडाल – As Soon As Lord Shri Ram Broke The Bow, The Pavilion Resounded With Cheers

November 11, 2026

मझवारा। श्री रामलीला समिति पवनी के तत्वावधान में रामभवन मेला परिसर में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। भगवान राम द्वारा धनुष तोड़ते ही जय श्रीराम के जयकारे से पंडाल गूंज उठा। रामलीला मंचन के क्रम में राजा जनक द्वारा माता सीता के स्वयंवर के लिए […]