शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कन्नौज:पेट्रोल पंप के पास हादसा, चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, कर्मचारियों ने पाया काबू – Kannauj Near Petrol Pump Moving Truck Caught Fire  Driver Saved His Life By Jumping Out
कन्नौज

कन्नौज:पेट्रोल पंप के पास हादसा, चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, कर्मचारियों ने पाया काबू – Kannauj Near Petrol Pump Moving Truck Caught Fire  Driver Saved His Life By Jumping Out

October 31, 2026


Kannauj near petrol pump moving truck caught fire  driver saved his life by jumping out

ट्रक की केबिन में लगी भीषण आग
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में नगर के पूर्वी बाईपास तिराहे पर शनिवार को नेशनल हाईवे-34 पर चलते ट्रक की केबिन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। पास में स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। इससे पेट्रोल पंप और पास में खड़े गैस से भरे टैंकर तक आग पहुंचने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार देर रात एक ट्रक पूर्वी बाईपास तिराहे से गुजर रहा था।

इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से उसकी केबिन में आग लग गई। आग तेजी से फैलने पर चालक वीरपाल निवासी गुरसहायगंज ट्रक से कूद गया और पेट्रोल पंप पर पहुंचकर कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप कर्मचारी अग्निशमन सिलिंडर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वहीं, आसपास के लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।  काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X