पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। दो दिन की बारिश और बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह सीजन का पहला कोहरा छा गया। सहारनपुर, शामली और बागपत में सुबह के समय कोहरे की चादर दिखाई दी।
सहारनपुर में दृश्यता घटकर करीब 100 मीटर रह गई। हाईवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहन चालक हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। कोहरे के साथ तापमान में गिरावट से सुबह और शाम की ठंड भी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: करेंसी चेस्ट मामला: 17.29 करोड़ के जाली नोट मिलने के बाद कार्रवाई, PNB के 14 कर्मचारियों का दक्षिण भारत तबादल