शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गाजियाबाद:डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम; बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थी मंजू – Woman Dies After Being Hit By A Dumper Truck In Ghaziabad
गाज़ियाबाद

गाजियाबाद:डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम; बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थी मंजू – Woman Dies After Being Hit By A Dumper Truck In Ghaziabad

October 31, 2026


Woman dies after being hit by a dumper truck in Ghaziabad

प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह डंपर की चपेट में आने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थी। हादसे के बाद डंपर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

पंचलोक गांव निवासी मंजू (28) पत्नी अनिल शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थीं। वह अगरौला गेट के पास पंचलोक मेन रोड पर पहुंचीं, तभी बागपत की तरफ से दिल्ली जाने वाले अंडरपास मार्ग पर हरियाणा नंबर के डंपर की चपेट में आ गईं। डंपर के पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया। सूचना पर ट्रोनिका सिटी पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब 11 बजे लगा जाम दोपहर 12:24 बजे खुलवाया जा सका।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X