शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kurukshetra News:ओम प्रकाश गर्ग इंटर स्कूल एथलेटिक मीट स्पर्धा शुरू – Om Prakash Garg Inter-school Athletic Meet Begins
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:ओम प्रकाश गर्ग इंटर स्कूल एथलेटिक मीट स्पर्धा शुरू – Om Prakash Garg Inter-school Athletic Meet Begins

October 31, 2026


Om Prakash Garg Inter-School Athletic Meet begins

लाडवा। संजय गांधी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि को सम्मानित करते स्कूल प्रधान पवन ग

लाडवा। संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल धनोरा ने भीम स्टेडियम में अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता दिवंगत ओम प्रकाश गर्ग की स्मृति में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साह दिखाया।

पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुनारिया-रोहतक के महानिरीक्षक अशोक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उनके साथ स्कूल प्रधान पवन गर्ग, सचिव रविंद्र बंसल और सह-सचिव नरेंद्र सिंघल भी उपस्थित थे। कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गिल, विकास सिंघल, तेज पाल मथाना और राजन कंसल भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा, आईएनजी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुशल पाल और एसजीओपीजी स्कूल सुजरा के प्रधानाचार्य सुरेश सैनी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय प्रधान पवन गर्ग ने मुख्य अतिथि अशोक कुमार के बारे में जानकारी दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X