शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:शाहाबाद चीनी मिल का पेराई सत्र 24 से होगा शुरू – The Crushing Season At Shahabad Sugar Mill Will Begin On The 24th

November 13, 2026


शाहाबाद। शाहाबाद चीनी मिल का पेराई सत्र 2026-27 आगामी 24 नवंबर से शुरू होगा। इसे लेकर मिल प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी संबंध में वीरवार को मिल के प्रबंध निदेशक डॉ. इंद्रजीत ने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक की। इसमें किसानों को मिल की ओर से दी जा रही सुविधाओं, गन्ने की बॉन्डिंग, एडवांस कैलेंडरिंग और एडवांस टोकन प्रणाली की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य अभियंता सतबीर सिंह, गन्ना विभाग के अधिकारी अशोक कुमार और हरजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X