शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रायगढ़ में दंतैल हाथी का हमला:जंगल गई 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज – Woman Injured In Elephant Attack In Raigarh; Encounter Occurred While She Was Heading Into The Forest To Relie
रायगढ़

रायगढ़ में दंतैल हाथी का हमला:जंगल गई 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज – Woman Injured In Elephant Attack In Raigarh; Encounter Occurred While She Was Heading Into The Forest To Relie

October 31, 2026


Woman injured in elephant attack in Raigarh; encounter occurred while she was heading into the forest to relie

हाथी के हमले में महिला घायल

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी के हमले से एक महिला घायल हो गई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है।

मिली रायगढ़ के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बाकारुमा रेंज के जगडा गांव की रहने वाली महिला रसमोती पति संतोष उरांव 45 साल, आज सुबह शौच के लिए जंगल तरफ गई थी। इस दौरान जंगल में विचरण कर रहे एक दंतैल हाथी से महिला का सामना हो गया जिसके हाथी ने सूंड से महिला पर हमला करके उसे घायल कर दिया है। किसी तरह हाथी के हमले से बाल – बाल बची महिला को तत्काल उपचार के लिए पत्थलगांव स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

हाथी के हमले से महिला के घायल होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर महिला के परिजनों को सहायता राशि देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बाकारुमा रेंज में एकमात्र नर हाथी ही जंगल में विचरण कर रहा है। वहीं धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 93 हाथी अलग अलग दलों में विचरण कर रहे हैं जिसमें 31 नर, 43 मादा के अलावा 19 शावक शामिल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X