शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:नारियल की बोरियों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे छह करोड़ का गांजा, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार – Two Interstate Smugglers Arrested With Cannabis Worth Six Crore Rupees In Mirzapur
मिर्ज़ापुर

यूपी:नारियल की बोरियों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे छह करोड़ का गांजा, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार – Two Interstate Smugglers Arrested With Cannabis Worth Six Crore Rupees In Mirzapur

October 31, 2026


Two interstate smugglers arrested with cannabis worth six crore rupees in Mirzapur

दोनों आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

मिर्जापुर जिले की कोतवाली देहात पुलिस ने बरकछा खुर्द छितमपुर मोड़ के पास से नारियल और मछली के दाने की बोरियों के बीच छिपाकर ट्रक से ले जाए जा रहे छह करोड़ रुपये कीमत के गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। 

पुलिस ने ट्रक सवार मध्य प्रदेश के मऊगंज निवासी दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। ट्रक से कुल 1204 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। 

इसके साथ ही तीन मोबाइल फोन और 1900 रुपये नकद भी मिले हैं। मामले की जानकारी एएसपी सिटी योगेंद्र सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X