शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरेली:सेटेलाइट बस अड्डे से बैरियर टू तक सड़क होगी सिक्सलेन, पीडब्ल्यूडी ने दी एनओसी, बीडीए कराएगा निर्माण – Road From Satellite Bus Stand To Barrier 2 Will Be Widened To Six Lanes In Bareilly
बरेली

बरेली:सेटेलाइट बस अड्डे से बैरियर टू तक सड़क होगी सिक्सलेन, पीडब्ल्यूडी ने दी एनओसी, बीडीए कराएगा निर्माण – Road From Satellite Bus Stand To Barrier 2 Will Be Widened To Six Lanes In Bareilly

October 31, 2026


road from Satellite Bus Stand to Barrier 2 will be widened to six lanes in Bareilly

इसी मार्ग को किया जाएगा सिक्सलेन

विस्तार

बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे से बैरियर टू तक डेढ़ साल से रुका सिक्सलेन सड़क निर्माण अब शुरू होगा। अभी तक यह सड़क लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन थी। अब पीडब्ल्यूडी ने सड़क को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) को हस्तांतरित करने के साथ ही शुक्रवार को एनओसी भी जारी कर दी। बीडीए इस परियोजना पर 62.83 करोड़ रुपये खर्च करेगा और इसे 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

7.4 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण से सेटेलाइट से बैरियर टू तक लगने वाले जाम और उड़ती धूल से लोगों को राहत मिलेगी। इस मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण दिनभर में कई बार जाम लगता है। बीडीए ने सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे शासन से मंजूरी मिली है। परियोजना को दो पैकेज में बांटा गया है।

पहले पैकेज में बैरियर टू से सुरेश शर्मा नगर चौराहे तक 3.50 किलोमीटर सड़क को सिक्सलेन किया जाएगा। इस पर 30.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरे पैकेज में सुरेश शर्मा नगर चौराहे से सेटेलाइट तक 3.92 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होगा, जिसकी लागत 32.41 करोड़ रुपये है। टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर है, जबकि निविदाएं 16 नवंबर को खोली जाएंगी। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X