शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अंबाला एयरबेस पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू:राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत, हीरक जयंती में करेंगी शिरकत – President Murmu Arrived At Ambala Airbase
चंडीगढ़

अंबाला एयरबेस पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू:राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत, हीरक जयंती में करेंगी शिरकत – President Murmu Arrived At Ambala Airbase

October 31, 2026


President Murmu arrived at Ambala Airbase

अंबाला एयरबेस पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

विस्तार

 भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार देर शाम दो दिवसीय दौरे पर हरियाणा पहुंचीं। अंबाला वायुसेना स्टेशन (एयरबेस) पर विशेष विमान से उतरने पर राष्ट्रपति का भव्य और गरिमामय स्वागत किया गया। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेशवासियों की ओर से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान प्रशासनिक व सैन्य अधिकारियों ने भी उनकी अगवानी की।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रदेश भर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति एक नवंबर को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगी।

वह हरियाणा राज्य गठन के 60 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय हीरक जयंती समारोह में शिरकत करेंगी। इसके अलावा, राष्ट्रपति ऐतिहासिक गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वार्षिक समारोह में भी पहुंचेंगी, जो इस वर्ष आर्य समाज के प्रमुख स्तंभ स्वामी श्रद्धानंद महाराज के बलिदान की शताब्दी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर अंबाला से लेकर कुरुक्षेत्र तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वायुसेना स्टेशन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। रविवार को होने वाले कार्यक्रमों के लिए कुरुक्षेत्र में सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X