शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:भारत-इस्राइल रक्षा सहयोग को नई दिशा देने पर मंथन – Deliberations On Giving A New Direction To India-israel Defence Cooperation
चंडीगढ़

Chandigarh News:भारत-इस्राइल रक्षा सहयोग को नई दिशा देने पर मंथन – Deliberations On Giving A New Direction To India-israel Defence Cooperation

November 13, 2026


भारत-इस्राइल रक्षा सहयोग को नई दिशा देने पर मंथन

माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़। भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और आत्मनिर्भरता अभियान को गति देने के उद्देश्य से ज्ञान सेतु थिंक टैंक और चंडीगढ़ सिटिजन्स फोरम (सीसीएफ) ने सीआईआई मुख्यालय में भारत-इजराइल रक्षा सहयोग एवं सैन्य क्षमता निर्माण पर संवाद आयोजित किया।

कार्यक्रम में इजराइल के रणनीतिक विशेषज्ञ शाय गैल ने इस्राइल-ईरान संघर्ष के अनुभवों, आधुनिक युद्ध तकनीक, वायु रक्षा और रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर विचार रखे। मुख्य अतिथि पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक (सेवानिवृत्त) ने बदलते युद्ध परिदृश्य में सेना, उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। सत्रों में स्वदेशी रक्षा उत्पादन, मल्टी-डोमेन ऑपरेशन, ड्रोन तकनीक, हथियार एवं गोला-बारूद निर्माण और इस्राइल के साथ तकनीकी सहयोग पर चर्चा हुई। ज्ञान सेतु के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भरता अनिवार्य है और सैन्य बलों को घरेलू औद्योगिक क्षेत्र पर भरोसा करना होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X