शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:वाहन की टक्कर से ऑटो सवार चार लोग घायल – Four People In An Auto-rickshaw Injured After Being Hit By A Vehicle

October 31, 2026


पलवल।

सदर थाना क्षेत्र में शुगर मिल के नजदीक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक ऑटो आगे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में ऑटो सवार रामबीर, कृष्ण, राजेंद्र और जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार के अनुसार, बामनी खेड़ा निवासी रामबीर ने बताया कि 15 अक्तूबर की सुबह वह ऑटो से पलवल सब्जी मंडी जा रहा था। ऑटो में गांव के ही राजेंद्र, कृष्ण और जयपाल भी सवार थे। शुगर मिल के पास पीछे से आए वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो आगे खड़े ट्रक से जा टकराया और दोनों वाहनों के बीच फंस गया। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X