शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आईडीपी आईईएलटीएस ने दो छात्रों को फ्यूचर स्टार्स ऑफ इंडिया चुना, 40 से अधिक स्कूलों ने लिया था हिस्सा – Idp Ielts Selected Two Students As ‘future Stars Of India’; Over 40 Schools Participated
जींद

आईडीपी आईईएलटीएस ने दो छात्रों को फ्यूचर स्टार्स ऑफ इंडिया चुना, 40 से अधिक स्कूलों ने लिया था हिस्सा – Idp Ielts Selected Two Students As ‘future Stars Of India’; Over 40 Schools Participated

October 31, 2026


IDP IELTS selected two students as 'Future Stars of India'; over 40 schools participated

लेखन
– फोटो : file

आईडीपी एजुकेशन द्वारा आयोजित ‘आईईएलटीएस फ्यूचर स्टार्स ऑफ इंडिया’ राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतियोगिता में कानपुर के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की दो छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की है।

श्रिया रूंगटा ने सीनियर वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। पुरस्कार स्वरूप इन्हें एक आईपैड और ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। अक्षिता सारस्वत ने भी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना स्थान बनाया है, जिन्हें 10,000 रुपये का वाउचर और ई-सर्टिफिकेट दिया गया है।

इस पायलट संस्करण में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को यह लिखना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उनके जीवन और भविष्य को कैसे प्रभावित कर रहा है। देश भर के 40 से अधिक स्कूलों से कुल 340 प्रविष्टियां शॉर्टलिस्ट की गई थीं, जिनमें से कड़ी प्रक्रिया के बाद अंतिम 18 ‘फ्यूचर स्टार्स’ चुने गए।

आईडीपी एजुकेशन के प्रवक्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवा छात्रों को अंग्रेजी में अपनी बात रखने, रचनात्मक रूप से सोचने और एआई जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपना दृष्टिकोण साझा करने का एक मंच देना था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X