शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chamba News:चुराह के किसानों ने मटर की खेती से बदली तकदीर, करोड़ों का कारोबार – Farmers In Churah Have Transformed Their Fortunes Through Pea Cultivation, Generating A Business Worth Crores
चंबा

Chamba News:चुराह के किसानों ने मटर की खेती से बदली तकदीर, करोड़ों का कारोबार – Farmers In Churah Have Transformed Their Fortunes Through Pea Cultivation, Generating A Business Worth Crores

October 31, 2026


खेतों से मंडियों तक पहुंचा कारोबार, हजारों किसान बने सब्जी उत्पादन से आत्मनिर्भर

रोजाना सैकड़ों क्विंटल मटर की खेप बाहरी राज्यों को रवाना, करोड़ों का हो रहा कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी

तीसा (चंबा)। चुराह की पहाड़ियों में अब मटर की खेती किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है। भराड़ा गांव के कुछ किसानों ने व्यावसायिक स्तर पर मटर उगाने की शुरुआत की थी।

देखते ही देखते यह पहल पूरे क्षेत्र में फैल गई और आज हजारों किसान इस खेती से जुड़कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। चुराह की फसल अब स्थानीय बाजारों तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब की प्रमुख मंडियों में भी अपनी जगह बना चुकी है।

किसान हरीश कुमार, बलदेव, राजीव कुमार, मनोहर लाल और रविंद्र कुमार ने बताया कि सीजन की शुरुआत में मटर 150 रुपये प्रति किलो तक बिका। अब भाव घटकर 75 से 80 रुपये प्रति किलो रह गया है, लेकिन अच्छी पैदावार से किसानों को संतोषजनक आमदनी हो रही है।

भराड़ा से शुरू हुआ यह सिलसिला बैरागढ़, सनवाल, खजुआ, झज्जाकोठी, देवीकोठी, गुईला, जुनास, टेपा, चांजू, चरड़ा, हिमगिरि, बौंदेड़ी और दुद्रा तक पहुंच गया है। इन क्षेत्रों से रोजाना सैकड़ों क्विंटल मटर चंबा, पठानकोट, दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और जालंधर की मंडियों में भेजा जा रहा है। इससे करोड़ों रुपये का कारोबार हो रहा है।

मटर उत्पादन ने गांवों में रोजगार के नए रास्ते खोले हैं। कई किसान अब दूसरे क्षेत्रों में मजदूरी करने के बजाय अपनी जमीन से ही कमाई कर रहे हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मटर की अच्छी पैदावार हो रही है और किसानों को बाजार में बेहतर दाम मिल रहे हैं।

—

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X