शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chamba News:लंबित देनदारियों पर पेंशनरों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल – Pensioners Protest Against The Government Over Pending Dues
चंबा

Chamba News:लंबित देनदारियों पर पेंशनरों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल – Pensioners Protest Against The Government Over Pending Dues

November 13, 2026


इरावती से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली रोष रैली, पांच किस्तें और वर्ष 2023 से महंगाई भत्ते का एरियर मांगा

17 नवंबर तक रोजाना तीन घंटे देंगे क्रमिक धरना, 19 को धर्मशाला में विधानसभा का करेंगे घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान न होने से नाराज पेंशनरों ने वीरवार को चंबा में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई के आह्वान पर जिलेभर से जुटे पेंशनरों ने होटल इरावती से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया।

समिति के जिला समन्वयक डॉ. डीके सोनी ने कहा कि सरकार पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों के भुगतान में लगातार देरी कर रही है। लंबित राशि भी टुकड़ों में जारी की जा रही है, जबकि पेंशनरों को अपने हक के पैसे के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 से महंगाई भत्ते का एरियर लंबित है और इसकी पांच किस्तें भी जारी नहीं हुई हैं। इससे पेंशनरों को आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

उन्होंने सरकार से महंगाई भत्ते की सभी लंबित किस्तों और एरियर सहित अन्य वित्तीय देनदारियों का एकमुश्त भुगतान करने की मांग की। डॉ. सोनी ने बताया कि 17 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक उपायुक्त कार्यालय के बाहर क्रमिक धरना दिया जाएगा। इसके बाद 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पेंशनर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

—

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X