शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
टिहरी

Tehri News:रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़े लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाया – People Associated With Red Cross Society Conducted Cleanliness Campaign

October 31, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

Updated Sat, 31 Oct 2026 07:04 PM IST

People associated with Red Cross Society conducted cleanliness campaign

नई टिहरी। भारतीय रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन ओंकार बहुगुणा और मैनेजिंग कमेटी भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड के निदेशक रेडक्रॉस से जुड़े लोगों ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया। अभियान निरंतर एक सप्ताह तक चलेगा। शनिवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रेडक्रॉस सोसाइटी नई टिहरी के गोदाम के साथ आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। रेडक्रॉस सोसाइटी टिहरी के चेयरमैन अब्दुल अतीक ने बताया कि आगामी छह नवंबर तक रेडक्रॉस से जुड़े लोग स्वच्छता अभियान चलाएंगे जिसमें नई टिहरी, चंबा सहित आसपास के क्षेत्रों को शामिल किया गया है। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सचिव महावीर दत्त कवि, दुर्गादत्त रतूड़ी, सूरत सिंह राणा आदि मौजूद थे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X