शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नैनीताल

Nainital News:कलसिया नाले पर बेली ब्रिज तैयार, दीवाली के बाद होगा आवागमन – Bailey Bridge Over Kalsia Nala Is Ready; Traffic Movement To Begin After Diwali

October 31, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

Updated Sun, 01 Nov 2026 02:16 AM IST

Bailey bridge over Kalsia Nala is ready; traffic movement to begin after Diwali.

हल्द्वानी। काठगोदाम के कलसिया नाले पर वैली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। मुख्य रोड से बैली ब्रिज तक पहुंचने के लिए एप्रोच रोड का काम भी पूरा कर लिया गया है। लोनिवि के अधिकारियों के मुताबिक दीपावली के बाद बैली ब्रिज का ट्रायल लेने के बाद इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

बता दें कि दो साल पहले बरसात में कलसिया नाले का पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे काठगोदाम से नैनीताल और भीमताल जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। छह माह पहले शासन ने कसलिया नाले में टू लेन पक्का पुल स्वीकृत किया था। पुराने बैली ब्रिज के स्थान पर पक्का पुल बनना है लिहाजा पुराने बैली ब्रिज को वहां से हटाना है। लोनिवि के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि प्रोटेक्शन वर्क शेष रह गया है। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X