शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कोटद्वार

Kotdwar News:आज से बेस अस्पताल में सुबह नौ बजे से शुरू होगी ओपीडी – From Today, Opd Will Start At 9 Am In Base Hospital

November 1, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

Updated Sat, 31 Oct 2026 05:35 PM IST

From today, OPD will start at 9 am in Base Hospital.

कोटद्वार। सर्दी का सीजन शुरू होने से एक नवंबर से बेस अस्पताल खुलने और बंद होने के समय में आंशिक फेरबदल किया गया है। अब मरीजों को बेस अस्पताल में सुबह नौ बजे से तीन बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। अभी बेस अस्पताल एवं अन्य सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक था लेकिन अब मौसम में बदलाव के साथ ही दिन छोटे होने पर परंपरागत रूप से ओपीडी के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि अब 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक ओपीडी का समय सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक रहेगा। बताया कि इमरजेंसी वार्ड में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं हर समय उपलब्ध रहेंगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X