Lalitpur News:अमृत भारत स्टेशन पर यात्रियों को कुत्तों से खतरा – Risk To Passengers From Dogs At Amrit Bharat Stations
ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म और टिकट घर के पास हॉल में आवारा कुत्तों ने डेरा डाल लिया है। झुंड में घूम रहे इन कुत्तों से यात्रियों में भय बना हुआ है। अमृत भारत स्टेशनों की श्रेणी में शामिल होने के बावजूद ललितपुर स्टेशन पर यह समस्या गंभीर है। खासकर बच्चों, वृद्धों और महिला यात्रियों को अधिक डर लग रहा है। बीते दिनों शहर में कई राहगीरों को कुत्तों ने काटा था, जिसके पीड़ित मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। शनिवार को मुख्य गेट, टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म एक, दो व तीन नंबर पर कई कुत्ते देखे गए। यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे और बचकर बाहर निकल रहे थे। पीआरओ, रेलवे झांसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा पशुओं को बाहर निकाला जाता है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।
